31 दिसंबर 2012 - 20:30

पाकिस्तान के बंदरगाही नगर कराची में एक भीड़-भाड़ वाले इलाक़े में हुए घातक विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति हताहत और 30 अन्य घायल हुए....

पाकिस्तान के बंदरगाही नगर कराची में एक भीड़-भाड़ वाले इलाक़े में हुए घातक विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति हताहत और 30 अन्य घायल हुए। यह विस्फोट मंगलवार को कराची के आएशा मंज़िल टाउन में एक व्यस्त चौराहे पर हुआ। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया जिनमें से कुछ की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है। अभी तक किसी गुट ने इस कृत्य की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। कुछ सामाचारिक सूत्रों ने इस घटना में हताहत और घायल होने वालों की संख्या क्रमशः 4 और 42 बतायी है। ज्ञात रहे वर्ष 2001 में जब से पाकिस्तान ने आतंकवाद से तथा-कथित अमरीका के संघर्ष में, उसका साथ दिया है तबसे पाकिस्तान में बम विस्फोटों और आतंकवादी हमलों में हज़ारों पाकिस्तानी मारे जा चुके हैं। .......... 166